Home डेली न्यूज़ उत्साह पूर्वक मनाया गया ओणम पर्व

उत्साह पूर्वक मनाया गया ओणम पर्व

71
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। केरल के सुप्रसिद्ध पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्व ओणम छतरपुर जिला मुख्यालय पर निवासरत केरल वासियों ने अपने स्थानीय मित्रों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया। शहर के नौगांव रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने रहने वाले सोमन दंपत्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक रीति रिवाज के साथ पूजा की गई, रंगोली सजाई गई, समूह नृत्य भी हुआ। वहीं केरल का परंपरागत भोजन केले के पत्तों पर कराया गया, जिसमें केरल का परंपरागत चावल, दाल, रसम, सांभर, अवियल, पच्चड़ी, पायर तोरन, मिरूकपेरटी, इंजीकरी, शर्करापेरटी, उप्पेरी, तीयल, पप्ड़म, मोरकरी, पायसम, केला, चक्का उपेरी केले के पत्ते पर परोस कर खिलाए गए। आयोजन में केएन सोमन, विमला सोमन, लखन लाल असाटी आशा असाटी दमयंती पाणी, नीलम पांडे, शिव नारायण पटेल, नीलम पटेल, अरविंद खरे, पूनम खरे, प्रदीप सेन, विशाखा सेन, कृष्णकांत मिश्रा, विकास मिश्रा, उड़ीसा से ज्योत्सना, केरल से राजेंद्रन, उदया, अश्विनी, ओमना, शिवदासन, दीप्ति,दीपू अनामिका,अनुराग,दिविशा, गोपालन गिरिजा,धनवती कुशवाहा आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और इस परंपरागत आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here