Home डेली न्यूज़ बहू की हत्या करने के बाद ससुर ने की आत्महत्या

बहू की हत्या करने के बाद ससुर ने की आत्महत्या

35
0
Jeevan Ayurveda

उत्तर प्रदेश में तलाश कर रही थी पुलिस, मध्यप्रदेश में मिली लाश

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के सरसेड़ हार में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल जिस व्यक्ति की लाश हरपालपुर पुलिस को मिली थी, वह राज्य की सीमा पर मौजूद उत्तर प्रदेश के गांव का रहने वाला था और अपनी ही बहू की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त ग्राम चौका थाना महोबकंठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले गोपाल कुशवाहा के रूप में हुई है। महोबकंठ थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा के मुताबिक गोपाल कुशवाहा ने अपने पुत्र रवि के साथ मिलकर शनिवार की सुबह अपनी बहू मायादेवी कुशवाहा की हत्या कर दी थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस रवि कुशवाहा को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि गोपाल घटना के बाद फरार हो गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार गोपाल की तलाश कर रही थी, इसी बीच रविवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ हार में गोपाल का शव मिला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पकड़े जाने के डर से ही गोपाल ने सरसेड़ हार में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, मृतक के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती थाना महोबकंठ में हत्या का मामला दर्ज है। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों को एकत्रित कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here