
परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, कहा- दिखें तो सूचना दें
नौगांव। शहर के अरविंद आश्रम के पास रहने वाले देवेन्द्र दीक्षित 27 जुलाई 2024 को अपने घर से उत्तरप्रदेश के महोबा अपने किसी रिश्तेदार के पास जाने के लिए निकले थे। महोबा पहुंचने के बाद देवेन्द्र ने परिजनों से फोन पर बात की और बताया कि वह महोबा से उरई जा रहे हैं, तथा 28 जुलाई को घर वापिस आ जाएंगे। परिजनों के मुताबिक महोबा से उरई निकलते समय देवेन्द्र के साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी था और उसी व्यक्ति के काम से उरई जाने की बात देवेन्द्र ने परिजनों को बताई थी। इसके बाद ही देवेन्द्र दीक्षित का फोन बंद हो गया, जो आज तक चालू नहीं हुआ है। परिजनों के मुताबिक लापता देवेन्द्र दीक्षित का रंग सांवला है, कद करीब 5 फिट 5 इंच है। उन्होंने घर से निकलते वक्त सफेद शर्ट और काला पैंट और भूरी जूतियां पहनी थीं। उनके बायें पैर के टखने में चोट का निशान है। इस आशय की शिकायत थाने में की जा चुकी है, साथ ही परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि यदि देवेन्द्र दीक्षित किसी को दिखाई दें तो वे उनके भाई आशेन्द्र दीक्षित के मोबाइल नंबर 9695945975, पुत्र अंकित दीक्षित 9752176867, 6260005473, मयंक दीक्षित 7566114967 और अमित दीक्षित 8400344250 को सूचना दें।









