Home डेली न्यूज़ पहले की गाली-गलौज, थाने में शिकायत हुई तो कर दी हवाई फायरिंग

पहले की गाली-गलौज, थाने में शिकायत हुई तो कर दी हवाई फायरिंग

24
0
Jeevan Ayurveda

थाने तक पहुंचा पड़ोसियों का विवाद, सामने आया सीसीटीवी वीडियो

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 17 आदर्श नगर में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसने अब गंभीर रूप ले लिया है। दरअसल एक पड़ोसी द्वारा रविवार को थाना में शिकायत की गई कि उसके पड़ोस में रहने वाले तीन भाईयों द्वारा घर के दरवाजे में लगे पेड़ के नीचे बैठकर गाली-गलौज की जाती है, जिससे घर की महिलाओं को दिक्कत हो रही है। यह शिकायत करने के बाद जब शिकायतकर्ता जब अपने घर पहुंचा तो उक्त तीनों भाईयों ने फिर से गाली-गलौज करते हुए अवैध कट्टे से हवाई फायर कर दिया। उक्त घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।वार्ड नंबर 17 आदर्श नगर निवासी सुरेन्द्र बिंदुआ ने बताया कि उसके पड़ोस में ग्राम सांदनी निवासी राजबहादुर बुंदेला के तीन पुत्र रस्सू, राजुल और बंटी रहते हैं। कुछ माह पूर्व तीनों लड़कों से सुरेन्द्र की कहा-सुनी हुई थी, जिस पर तीनों ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। उक्त घटना की शिकायत भी सिविल लाइन थाना में की गई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया और दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया। सुरेन्द्र के मुताबिक रविवार की सुबह वह घर से बाहर गया था, घर में उसका पुत्र कृष्णकांत और पत्नी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रस्सू, राजुल और बंटी बुंदेला अपने एक दर्जन साथियों के साथ घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे बैठकर गाली-गलौज और अश्लील बातें करने लगे, जिस पर सुरेंद्र की पत्नी ने उन्हें टोक दिया। इसी बात से नाराज होकर रस्सू, राजुल और बंटी बुंदेला ने सुरेन्द्र के पुत्र तथा पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। सुरेंद्र को फोन के माध्यम से जानकारी मिली तो उसने पत्नी और पुत्र को थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा। सुरेन्द्र के मुताबिक थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापिस घर पहुंचे तो तीनों ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच रस्सू बुन्देला ने अवैध कट्टे से हवाई फायर कर दिया जिससे सभी लोग दहशत में आ गए। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सुरेन्द्र के पास है, जो उसने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को दिया है। शिकायत लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here