
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महोबा रोड में स्थित जानराय टौरिया में बनाई जा रही विशाल श्री हनुमान की प्रतिमा के लिए आहुति के लिए पहुंचे। जानराय टौरिया के महंत श्रंगारी महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ महाराजश्री ने आहुति दी। इसके बाद वे नरसिंह मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। महाराजश्री ने उपस्थित धर्मप्रेमियों से कहा कि वे कथा सुनकर इसे अपने जीवन में उतारें, क्योंकि कथा के प्रसंगों को हम जीवन में नहीं उतारेंगे तो कथा श्रवण का कोई फल नहीं मिलेगा। उन्होंने कथाव्यास सुदर्शनशरण महाराज जी का आशीर्वाद लिया। आयोजनकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है जो सब मिलकर करा रहे हैं।








