Home डेली न्यूज़ फायरिंग करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

फायरिंग करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दिनांक 7 अगस्त को दोपहर थाना कोतवाली में फौलादी कलम तिराहा में एक 13 वर्षीय बालक के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बालक को शीघ्र ही चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण, एकत्रित साक्ष्य व पीडि़त व साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपियों के आदिल खान निवासी सबनीगर मोहल्ला एवं उसके साथियों से विवाद कर फायरिंग करने से वहां से गुजर रहे बालक के पैर में गोली लगी थी। हत्या का प्रयास करने वाले 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं अपराध कायम किया गया।थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले मनु सिंह उर्फ अक्षय राजा बुंदेला, तहजीब खान, भूरा खान, ऋतुराज परमार, बिट्टू मिश्रा निवासी छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी जुल्फी खान के विरुद्ध मारपीट एवं अवैध हथियार संबंधी 2 अपराध व तहजीब खान के विरुद्ध मारपीट एवं छेड़छाड़ के 2 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। शेष 3 आरोपियों जुल्फी खान, हर्षित मिश्रा, हनीसिंह सोढ़ी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, उप निरीक्षक राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, अरविंद कुशवाहा, अजय गुप्ता एवं आरक्षक विकास खरे, कपेन्द्र घोष, अभय यादव, अखंड प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक अशोक तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here