Home डेली न्यूज़ अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, माता-पिता और 3 बच्चे घायल

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, माता-पिता और 3 बच्चे घायल

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गौरिहार-सरवई मार्ग पर ई-रिक्शा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके चलते उसमें सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सरवई निवासी पार्वती जोशी उम्र 31 वर्ष ने बताया कि वह अपने पति प्रेमनारायण उम्र 35 वर्ष, पुत्री शिवानी 12 वर्ष, सोनिया 7 वर्ष और पुत्र प्रिंस 9 वर्ष के साथ सरवई से गौरिहार आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा का पहिया सड़क के गड्ढे में उतरा और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में उक्त पूरा परिवार घायल हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को गौरिहार के अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल परिवार का इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here