
परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों पर हत्या की एफआईआर करने की मांग की है। पुलिस द्वारा परिजनों के बताए अनुसार इतने लोगों पर एफआईआर करने से मना किया दिया जिससे गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी भी हुई है। पुलिस ने पीडि़त परिवार के कुछ लोगों को थाने में बैठा लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है।इनका कहना-नौगांव थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आयी है। पूरी टीम घटना स्थल पर है। संभावना है कि पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति ने घटना घटित की है। प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।अगम जैन, एसपी छतरपुर








