Home डेली न्यूज़ स्कूटी पर टंगा था पैसों से भरा बैग, फिल्मी अंदाज में उठा...

स्कूटी पर टंगा था पैसों से भरा बैग, फिल्मी अंदाज में उठा ले गया बदमाश

39
0
Jeevan Ayurveda

दो अज्ञात बदमाशों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, सामने आया सीसीटीवी वीडियो

नौगांव। इन दिनों नौगांव थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है, चोरी के पुराने मामलों का खुलासा अभी हुआ नहीं था कि मंगलवार को एक बार फिर बेखौफ चोरों ने एक व्यापारी की स्कूटी पर टंगा पैसों और दस्तावेजों का बैग उसकी आंखों के सामने पार कर दिया। उक्त पूरी घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया, जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने नौगांव थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरु करने की बात कही है।वार्ड नंबर 13 नौगांव के निवासी गल्ला व्यापारी भुमानीदीन पुत्र कमलापत साहू उम्र 44 वर्ष ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी स्कूटी से ईशानगर रोड पर स्थित अपनी गल्ला की दुकान पर गया था। स्कूटी पर आगे की ओर टंगे बैग में भुमानीदीन के 1 लाख 45 हजार रुपए, दुकान और गोदाम की चाबी तथा कुछ दस्तावेज रखे थे। भुमानीदीन के मुताबिक दुकान पर पहुंचने के बाद वह फुटकर पैसे लेने के लिए दुकान के अंदर तक गया, तभी एक अज्ञात युवक आया और स्कूटी पर टंगा हुआ बैग उठाकर भागने लगा। भुमानीदीन ने युवक को देख लिया था इसलिए तुरंत शोर मचाया और स्कूटी से युवक का पीछा किया लेकिन बैग लेकर भागे युवक का एक और साथी कुछ ही दूरी पर बाइक लिए खड़ा था। जब तक भुमानीदीन वहां तक पहुंचा तब तक दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकले। उक्त पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो लेकर भुमानीदीन थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीडियो की पड़ताल करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और जल्द ही बदमाशों को पकडऩे की बात कही है।लगातार हो रही घटनाएं, जनता नाराजव्यापारी भुमानीदीन के साथ हुई घटना के बाद थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। लगातार हो रही चोरी-लूट जैसी घटनाओं के कारण नगर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है और जनता में पुलिस के प्रति नाराजगी भी है। गौरतलब है कि गत जून माह से लेकर अब तक इस तरह की यह चौथी घटना है। गत माह सरदारपुर निवासी किसान हरिसिंह यादव की बाइक की डिग्गी से अज्ञात बदमाश इसी तरह 2 लाख 84 हजार रुपए लेकर भाग गए थे। दूसरी घटना वार्ड नंबर 16 नौगांव के निवासी गल्ला व्यापारी जमना साहू के साथ हुई थी, जिसमें अज्ञात बदमाश दुकान की गुल्लक से 20 हजार रुपए ले उड़े थे। तीसरी घटना में टोल प्लाजा पर काम करने वाले बृजेश यादव के साथ भड़ार नदी के पास अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल, सोने का लाकेट और 1700 रुपए की लूट की थी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here