Home डेली न्यूज़ युवक ने छोटे भाई की पत्नी और बच्ची को पीटा

युवक ने छोटे भाई की पत्नी और बच्ची को पीटा

107
0
Jeevan Ayurveda

संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में हुई मारपीट

छतरपुर। शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई से चल रहे संपत्ति के विवाद में छोटे भाई की पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस मामले की शिकायत करते हुए पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाई।विश्वनाथ कॉलोनी निवासी मुकेश रैकवार ने बताया कि उसके बड़े भाई सुरेश रैकवार के साथ पैत्रिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा है। बीते रोज वह किसी काम से बाहर गया था तभी उसके बड़े भाई सुरेश और भाभी अनीता ने उसके घर में घुसकर पत्नी माया और बेटी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसकी बेटी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। मुकेश के मुताबिक घटना के बाद उसकी पत्नी और बच्ची रिपोर्ट करने के लिए थाना गई थी लेकिन कोतवाली थाना में सुनवाई नहीं हुई। एसपी को आवेदन देकर मुकेश ने न्याय की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here