Home डेली न्यूज़  अनियंत्रित होकर पलटी खाली यात्री बस

 अनियंत्रित होकर पलटी खाली यात्री बस

169
0
Jeevan Ayurveda

बाल-बाल बचा चालक, बड़ा हादसा टला
छतरपुर। मंगलवार की सुबह जिले के घुवारा नगर में तेज रफ्तार से जा रही एक खाली यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के क्षतिग्रसत होने के अलावा अन्य कोई जनहानी नहीं हुई है। बस का चालक भी बाल-बाल बच गया और इसी के साथ बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीडीएम कंपनी की यात्री बस मंगलवार की सुबह नगर के पेट्रोल पंप से बस स्टैंड की ओर जा रही थी, तभी वर्णी कॉलेज के पास बस की रफ्तार अधिक होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक के अलावा बस में अन्य कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। बताया गया है कि बस का क्लीनर बस को चलाकर बस स्टैंड ले जा रहा था, जहां से बस में सवारियों को बैठाया जाना था। बस पलटने के दौरान चालक भी समय रहते बाहर कूद गया था, जिस कारण से उसे भी चोट नहीं आई। हालांकि पलटने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here