Home डेली न्यूज़ बकरियां चराने गई महिला के साथ पिता-पुत्र ने की मारपीट

बकरियां चराने गई महिला के साथ पिता-पुत्र ने की मारपीट

94
0
Jeevan Ayurveda

परिजनों का आरोप: पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही, एसपी से हुई शिकायत

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधीखुर्द के एक यादव परिवार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर बताया कि गत 6 मई को परिवार की एक महिला के साथ गांव के ही पिता-पुत्र ने मारपीट की थी। इस मामले में ईशानगर पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रावाई नहीं की जा रही है। पीडि़त परिवार ने एसपी से कार्रावाई कराने की मांग की है।बंधीखुर्द निवासी देवीदीन यादव ने बताया कि गत 6 मई को उसके छोटे भाई की पत्नी सविता यादव अपने खेतों में बकरियां चरा रही थी तभी गांव का राकेश यादव सविता के पास जाकर गाली-गलौज करने लगा। जब सविता ने उसे रोकने का प्रयास किया तो राकेश और उसके पुत्र आकाश ने लाठी-डंडों से सविता के ऊपर हमला कर दिया। मारपीट में सविता के हाथ-पैर फ्रैक्चर हुए हैं। देवीदीन के मुताबिक उसने घटना दिनांक को ही ईशानगर थाना में मामले की शिकायत की थी लेकिन न तो पुलिस ने पीडि़त के बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी और न ही आज तक आरोपियों पर कार्रावाई की गई है। एसपी को आवेदन देकर पीडि़त परिवार ने कार्रावाई कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here