Home डेली न्यूज़ बेफिकर होकर होली मना रहे थे अपराधीपुलिस ने कॉम्बिंग गस्त में एक...

बेफिकर होकर होली मना रहे थे अपराधीपुलिस ने कॉम्बिंग गस्त में एक दर्जन बदमाशों को दबोचा

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज विभिन्न मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी सहित करीब एक दर्जन बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह बदमाश बेफिकर होकर होली का त्यौहार मना रहे थे और इसी अवसर का लाभ लेने के लिए विभिन्न थानों के पुलिस बल ने एसपी अगम जैन के निर्देशन में आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक संपूर्ण जिले में हुई कार्यवाही के दौरान कुल 11 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें बमीठा एवं चंद्रनगर चौकी पुलिस द्वारा फरार स्थाई वारंटी संतोष अहिरवार पलकौंहा थाना बमीठा 6 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में, स्थाई वारंटी मुकेश यादव निवासी इमलहा थाना बमीठा 8 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में, अनारी रैकवार ग्राम इमलहा 6 वर्ष पुराने विद्युत अधिनियम के प्रकरण में एवं नथुआ अहिरवार निवासी धमना थाना बमीठा मारपीट के 6 वर्ष पुराने प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। वहीं बिजावर पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आदतन अपराधी गोलू उर्फ चिंतामणि यादव निवासी ग्राम पुखरेला को 315 बोर के देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 238 गुंडों, 112 निगरानी बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थलों में मिले 23 संदिग्धों की जांच की गई। दौरान कांबिंग गश्त जिले के समस्त थाना अंतर्गत पृथक पृथक चेकिंग पॉइंट पर सघनता एवं बारीकी से वाहन चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया। साथ ही यात्रा करने वाले एवं सार्वजनिक स्थल में संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। एवं दुर्घटना से बचाव हेतु एडवाइजरी का पालन करने व सावधानीपूर्वक वाहन ड्राइविंग करने की हिदायत दी गई। सभी ढाबा, होटल, एटीएम स्थल, बस स्टैंड भ्रमण करते हुए चेकिंग कर अनावश्यक घूमते एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here