
बकस्वाहा। विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन कर रहे युवा सिर्फ नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि व्यवसायिक क्षेत्रों में भी अपन कॅरियर बनाएं। यह बात बकस्वाहा महाविद्यालय द्वारा लगाए गए एनएसएस शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक कार्यक्रम के अतिथियों ने शिविर के स्वयंसेवकों को समझाई। शिविर के तीसरे दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने प्रात: कालीन प्रार्थना की, इसके बाद स्वयंसेवक गोदग्राम जुझारपुर पहुंचे जहां प्रभातफेरी निकाली गई। स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह और महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रद्धा राठौर ने लक्ष्य गीत का गान किया। बौद्धिक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रघुवीर लोधी, शिवम शुक्ला, रामकृष्ण श्रीधर, रिचा दुबे, फहीम खान, शिवम दुबे, हर्षित रावत, तीरथ यादव, अभिषेक लोधी शिविर में शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया। तीसरे दिन के समस्त कार्यक्रमों का दायित्व ग्रुप-डी के छात्रों को सौंपा गया था, जिसमें मंच व्यवस्था आशुतोष तिवारी ने, मंच संचालन भूपेंद्र सेन ने, बैठक व्यवस्था गोपाल पटेलने और भोजन व्यवस्था भास्कर ने संभाली।








