Home डेली न्यूज़ आम लोगों को दिया गया आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण

आम लोगों को दिया गया आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण

41
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ ग्राम, नगर रक्षा समिति प्रशिक्षण शिविर

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी की पहल पर शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर ग्राम, नगर रक्षा समिति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को विभिन्न आकस्मिक परिस्थिति में बचाव और त्वरित निर्णय लेने के तरीके बताए गए। उनके कर्तव्यों एवं पुलिस विभाग के लिए उनकी महत्ता के बारे में बताया गया। कानून व्यवस्था, यातायात, सूचना संकलन, चुनाव, त्यौहारों, अपराध रोकथाम, गश्त आदि दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा चिकित्सकों के दल ने सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कलेक्टर संदीप जी आर, एसपी अमित सांघी, एएसपी विक्रम सिंह के अलावा जिले के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले भर से आए ग्राम, नगर रक्षा समिति के सदस्यों को आपदा से बचाव हेतु स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स एवं आपदा मित्र टीम द्वारा आपदा के दौरान क्या ध्यान दें, क्या सावधानी बरतें, बताया गया। एवं आगजनी, भूकंप, नदी, नहर, खाई इत्यादि में फसे होने से बचाव हेतु संबंधित उपकरणों एवं संसाधनों का उपयोग कर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने सभी सदस्यों को क्षेत्र में हो रही कोई भी संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्तियों, लंबे समय से किसी स्थान पर बिना आवश्यक कार्य के रह रहे व्यक्ति तथा आगामी चुनाव के परिपेक्ष्य में क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के बारे में सही सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। जिला दंडाधिकारी छतरपुर एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने सभी रक्षा समिति सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से पुलिस का सहयोग करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दें, साथ ही पुलिस कल्याण के जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ऐसे कार्यक्रमों में इन्हें भी आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम के अंत में जिला दंडाधिकारी कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी रक्षा समिति सदस्यों को ड्यूटी हेतु ड्रेस, डंडे, कैप, सीटी आदि वितरित किए गए। शिविर में सम्मिलित सभी सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने एवं करवाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु भी प्रशिक्षित किया गया तथा साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु साइबर एडवाइजरी भी बताइ गई। इस अवसर पर सीएसपी अमन मिश्रा, एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम, एसडीओपी बिजावर शशांक जैन, एसडीओपी बड़ामलहरा वीरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह मार्को, स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स एवं आपदा मित्र टीम, चिकित्सा विशेषज्ञ, तथा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी सहित जिले के विभिन्न थानों के लगभग पांच सैकड़ा ग्राम, नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here