Home डेली न्यूज़ 100वीं जयंती पर सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को दी गई...

100वीं जयंती पर सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को दी गई पुष्पांजली

32
0
Jeevan Ayurveda

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

छतरपुर। सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती के मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव सहित अन्य पदा?धिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर नको नमन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि दलितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पर्याय और पिछड़े वर्गों की वकालत करने वाले राजनेता के तौर पर याद किया जा रहा है। उनकी सरलता और सादगी के कई किस्से आज भी उदाहरण के तौर पर सुनाए जाते हैं। उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जो न केवल बिहार में बल्कि संपूर्ण देश में मिसाल बने। देश में सबसे पहले उन्होंने ही पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया था तथा पढ़ाई में अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त किया था।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here