Home डेली न्यूज़ खजुराहो के आदिवर्त जनजाति संग्रहालय परिसर में हो रहे भवन निर्माण पर...

खजुराहो के आदिवर्त जनजाति संग्रहालय परिसर में हो रहे भवन निर्माण पर रोक लगाने नोटिस जारी

33
0
Jeevan Ayurveda

नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है निर्माण कार्य

खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय के सांस्कृतिक गांव के अंतर्गत हो रहे भवन निर्माण पर रोक लगाने हेतु नगर प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी कर दिया साथ ही निर्माण की अनुज्ञा संबंधित दस्तावेज तलब किये हैं। गौरतलब है कि खजुराहो में संस्कृति विभाग के अंतगत आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय परिसर में बन रहे सांस्कृतिक गांव निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताऐं सामने आ रही हैं। उक्त भवन निर्माण में अमानक निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है,साथ ही भवनों के निर्माण में क्रेसर डस्ट का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही उक्त निर्माण में स्थानीय प्रशासन की कोई अनुमति नहीं ली गई। उक्त संबंध में जब मीडिया ने सवाल उठाए तो नगर परिषद के सी.एम.ओ. बसंत चतुर्वेदी ने उक्त निर्माण रोकने नोटिस जारी किया है,हालांकि नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी है साथ ही जल्दबाजी करते हुए भवन का लैंटर भी डस्ट का उपयोग करते हुए डाल दिया गया। नोटिस के संबंध में आदिवर्त संग्रहालय विभाग का प्रमुख रूप से काम देखने वाले भास्कर पारके ने नोटिस तामील होने के बाद भी इंकार कर दिया और फिर कॉल रिसीब नहीं किया,इस तरह की गड़बडिय़ाँ देखने वाला विभाग में कोई नहीं है। सूत्रों के अनुसार पूरे प्रोजेक्ट में अमानक सामग्री का इस्तेमाल लगातार जारी है, साथ ही मार्केट से मंहगे दामों के बिल बनवाये जा रहे हैं।इनका कहना-मैंने उक्त निर्माण के संबंध में आदिवर्त संग्रहालय विभाग को नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने तक  निर्माण रोकने हेतु नोटिस जारी किया है। अगर इसके बाद भी निर्माण किया गया तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।-बसंत चतुर्वेदी, सी.एम.ओ. खजुराहोनोटिस मिला है और काम भी बंद कर दिया गया है।-भास्कर पारके, प्रबंधक आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय खजुराहो

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here