Home डेली न्यूज़ पति ने गुस्से में तोड़ा मोबाइल, क्षुब्ध पत्नी ने खाया ज़हर

पति ने गुस्से में तोड़ा मोबाइल, क्षुब्ध पत्नी ने खाया ज़हर

7
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आनन-फानन में पति ने ही महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सटई रोड निवासी सुनील अहिरवार और उनकी पत्नी आरती अहिरवार के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुनील ने अपनी पत्नी का मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिया। पति के इस कदम से क्षुब्ध होकर आरती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया।
महिला की हालत बिगड़ते देख पति सुनील उसे तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति का एक बच्चा भी है और सुनील सटई रोड क्षेत्र में मोमोज का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। फिलहाल अस्पताल में महिला का उपचार जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here