टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा राहुल कटरे के मार्गदर्शन में चौकी कनेरा थाना बम्होरीकला पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि 31 अगस्त 2026 को फरियादी दीपचंद्र पिता हल्लू रैकवार उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सिमराखुर्द थाना बम्होरीकलां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 24 अगस्त 2026 के शाम करीब 07:00 बजे से 27 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बम्होरीकला में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदेही मुकेश पिता मनोरी लाल रैकवार उम्र 26 साल ब ब्रजगोपाल उर्फ भज्जू पिता लच्छी जोगी उम्र 32 साल दोनों निवासी ग्राम सिमराखुर्द को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की गई। पूछताछ में आरोपियो द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपियो की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद कर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जतारा के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्होरीकला उनि नीतू खटीक , चौकी प्रभारी कनेरा उनि आकाश रूसिया , प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र सिंह, आर० मनोज यादव आर अजीत जादौन आर वीरेंद्र प्रजापति आर हरगोविंद आर बलराम की सराहनीय भूमिका रही।









