Home डेली न्यूज़ पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

पति पर पत्नी को जहर पिलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलकुँवा कदवा पंचायत की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। शनिवार को महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अपनी आपबीती सुनाई।पीडि़त महिला सरोज पटेल ने बताया कि उसका पति कालीचरण पटेल उसे जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पति ने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार महिला अपने दूसरे पति हल्के पटेल के साथ रहने की इच्छा जता रही थी, जिससे उसका पति नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है।उधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिश्तों की ये उलझन अब पुलिस की फाइलों में है और आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। देखना होगा कि कानून की गिरफ्त में आने के बाद इस उलझी हुई दास्तान के और कितने पन्ने खुलते हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here