Home डेली न्यूज़ करंट से बच्चे की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही...

करंट से बच्चे की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही मां

79
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक पीडि़त मां ने अपने बेटे की करंट लगने से हुई मौत के बाद आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि घटना को करीब एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक शासन की ओर से कोई मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।ग्राम खडग़ये, थाना मातगुवां की निवासी हरवाई यादव पत्नी धूराम यादव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में लिखा कि 9 अप्रैल 2025 को तेज आंधी-तूफान के दौरान उसका पुत्र छत पर मौजूद था। इसी दौरान बिजली के तारों की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण करंट लगना ही बताया गया।पीडि़त महिला ने बताया कि घटना के बाद से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है और शासन की योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता की मांग कर रही है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया कि उसके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित योजना के अंतर्गत मुआवजा राशि जल्द दिलाई जाए, ताकि परिवार को कुछ आर्थिक सहारा मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here