छतरपुर में मंगलवार को जनभागीदारी समिति की बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलकांत असाटी बॉबी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समिति की सचिव प्रो. एच.डी. अहिरवार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.के. दीक्षित, जनभागीदारी प्रभारी डॉ. शशिकांत अवस्थी, एवं समिति सदस्य श्रीमती उर्मिला साहू, विकास चतुर्वेदी, अवधेश यादव, बृजेंद्र सिंह तोमर, महेंद्र प्रजापति और भगवानदास विश्वकर्मा उपस्थित रहे।सक्रिय चर्चा, अनेक विकास प्रस्ताव पारितबैठक में पूर्व पारित एजेंडा की समीक्षा के साथ नए प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष कमलकांत असाटी ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल निर्णय लेना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना है। समाज, शिक्षण समुदाय और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ही जनभागीदारी का उद्देश्य सार्थक होता है।समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें प्रमुख रहे- जनवरी 2026 में वार्षिक उत्सव का आयोजन, जिसमें छात्राओं की सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। वोकेशनल कोर्सों हेतु विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति का निर्णय, जिससे छात्राओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी। समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं इतिहास में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति को स्वीकृति दी गई। नवीन भवन के किनारे जल निकासी हेतु नाली निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ। पुरानी जिम को पुन: स्थापित करने का निर्णय लिया गया, ताकि छात्राएँ फिटनेस के प्रति जागरूक रहें। सभी सिविल वर्क एक साथ कराए जाने पर सहमति बनी, जिससे कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे। छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।शिक्षक एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी









