हरपालपुर। नगर में श्री खाटूश्याम जी महाराज की भव्य निशान यात्रा शनिवार की दोपहर करीबन 1 बजे के लगभग बरिया धाम मन्दिर से शुरू हुई भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा है। यह यात्रा बरिया धाम से शुरू हुई जो नगर के हरिहर रोड, मैन रोड, पुरानी गल्ला मंडी अचलेश्वर धाम तक निकाली गई जिसमें भक्त पैदल चलकर निशान अर्पित करने पहुंचे। यह यात्रा भक्ति और बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस यात्रा में खाटूश्याम जी की विमान आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमे महिलाएं बच्चो में उत्साह नाचते गाते हुए नजर आए है।
निशान को झंडा और ध्वज भी कहते है इसे बाबा श्याम द्वारा बलिदान और दान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है क्योंकि उन्होंने धर्म की जीत के लिए अपना शीश दिया था। श्याम बाबा के भक्तों का मानना है कि पैदल चलकर निशान चढ़ाने से बाबा श्याम प्रसन्न होते है। इस यात्रा में श्याम बाबा की पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने आशीर्वाद लिया है इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए है यात्रा में पूरा कस्बा श्याम रंग में रंगमय हो गया।
श्याम बाबा के संगीतमय भजनों का आगाज, मंच पर भजनों की देगी प्रस्तुति
शान 7 बजे पुरानी गल्ला मंडी में खाटूश्याम जी के भजनों का भव्य जागरण होंगा जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है जिसमे पुष्प वर्षा,भव्य दरवार,अलौकिक श्रंगार, इत्र वर्षा, 56 भोग, खजाना वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। खाटूश्याम भजनों की मंच पर प्रस्तुतियां गायक दिव्यांश बालाजी ग्वालियर, विनीता मिश्रा भांडेर दतिया,प्रतीक्षा सिंह परमार छतरपुर से शामिल होगी।









