Home डेली न्यूज़ दो पक्षों में हुई मारपीट, वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो


दो पक्षों में हुई मारपीट, वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो

188
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोधी कुईया इलाके में बीती रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक जा पहुंची। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के बीच पहले बहस और गाली-गलौज होती रही और इसके बाद अचानक मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमाचे और लात घूंसे बरसाए। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि फिलहाल वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है। मारपीट संबंधी कोई शिकायत अभी थाने में दर्ज नहीं हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here