छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिलेभर में सेवा पखवाड़े अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। साथ ही ग्राम एवं निकाय स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलेजों और स्कूलों में रंगोली बनाए जाने, चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को शासकीय कन्या पी.जी. महाविद्यालय छतरपुर एनएसएस विभाग द्वारा एनएसएस विभाग में विकसित भारत 2047 थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग महाविद्यालय की 41 एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. नीरज निरंजन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर सीता पटेल भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा आई.टी.आई संस्थान छतरपुर में भी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।









