Home डेली न्यूज़ 28वीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में ईशान ने बनाई जगह

28वीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में ईशान ने बनाई जगह

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्यप्रदेश के मऊ में आयोजित 28वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में छतरपुर के तीन खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य खेलों के लिए क्वालिफाई किया। इनके कोच के मार्गदर्शन और खिलाडिय़ों की मेहनत ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
7 से 14 अगस्त तक सेना के मार्क्समैन यूनिट, मऊ में आयोजित 28वीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में छतरपुर के ईशान सिंह चौहान, देवाशीष भाटेले और अमित पटेल ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य खेलों के लिए जगह बनाई। तीनों खिलाडिय़ों ने अपनी श्रेणियों में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन कर न केवल प्रतियोगिता में दबदबा बनाया, बल्कि अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा। इस सफलता के पीछे उनके कोच प्रिंस शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो तीन बार राष्ट्रीय स्तर के शूटर रह चुके हैं। प्रिंस शुक्ला ने खिलाडिय़ों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और आत्मनियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया। खिलाडिय़ों ने बताया कि कोच का अनुभव और प्रशिक्षण शैली उन्हें कठिन मुकाबलों में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने में मददगार रही। ईशान सिंह चौहान ने कहा कि प्रिंस सर ने उन्हें न केवल शूटिंग की बारीकियां सिखाईं, बल्कि एक खिलाड़ी की सोच और आत्मनियंत्रण का पाठ भी पढ़ाया। देवाशीष भाटेले और अमित पटेल ने भी अपनी सफलता का श्रेय कोच को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here