Home डेली न्यूज़ बारिश से बिगड़े हालत, हादसे का खतरा

बारिश से बिगड़े हालत, हादसे का खतरा

99
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पठापुर गांव को जिला मुख्यालय से जोडऩे वाला मार्ग खतरनाक हो गया है। यहीं पर सड़क किनारे मौजूद एक कुंआ धंस जाने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके नगर पालिका लापरवाही दिखाते हुए ध्यान नहीं दे रही है, जिससे किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पठापुर गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बारिश के कारण एक कुआं धंस गया है और लोग इसी के बगले से जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। नगर पालिका ने कुएं के पास बैरिकेड्स तो लगा दिए, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय किसान कमलेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कुएं की स्थिति को लेकर नगर पालिका में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एक अन्य टैक्सी चालक ने कहा कि अगर स्थिति में जल्दी सुधार नहीं किया गया तो किसी दिन सड़क, कुएं में समा सकती है। स्थानीय लोगो ने जिम्मेदारों की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here