Home डेली न्यूज़ बेची गई जमीन को पुराने दाम पर वापिस मांग रहा विक्रेता

बेची गई जमीन को पुराने दाम पर वापिस मांग रहा विक्रेता

48
0
Jeevan Ayurveda




छतरपुर। एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने दो साल पहले एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी, लेकिन अब विक्रेता और उसका बेटा पुराने दामों पर जमीन वापस मांग रहे हैं। मना करने पर उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है, साथ ही मारपीट की फर्जी शिकायतें की जा रही हैं।
छतरपुर के पठापुर रोड निवासी कमल कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 8 फरवरी 2023 को हतना गांव में धर्मा अहिरवार से जमीन खरीदी थी। अब धर्मा अहिरवार और उनका पुत्र जगत अहिरवार उस जमीन को पुराने दामों पर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। कमल ने जब इनकार किया, तो धर्मा और जगत ने उनके खिलाफ मारपीट की झूठी शिकायतें दर्ज कराईं और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे कमल, उनकी पत्नी और बच्चे मानसिक रूप से परेशान हैं। कमल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here