Home डेली न्यूज़ जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक ने किया गठेवरा गांव का भ्रमण


जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक ने किया गठेवरा गांव का भ्रमण

77
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गठेवरा में कार्यपालक निदेशक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद डॉ बकुल लाड,संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया एवं जिला समन्वयिका आशीष ताम्रकार द्वारा समिति कार्यालय पुस्तकालय सहवाचनायालय संस्कार केंद्र एवं नर्सरी का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मूरत सिंह यादव द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया और संस्कार केंद्र की बच्चों द्वारा कलश सजाकर एवं रंगोली बनाकर बंधनवार लगाकर स्वागत किया।
नवांकुर संस्था वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी समिति के अध्यक्ष नीलम तिवारी एवं प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मूरत सिंह यादव के द्वारा विस्तार पूर्वक आदर्श ग्राम गठेवरा में किए जा रहे हैं। कार्यों के संबंध में बताया गया जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार के द्वारा ग्राम विकास समिति के द्वारा ग्राम में विगत वर्षों में किए गए कार्य और वर्तमान में किया जा रहे कार्यों के संक्षिप्त में जानकारी दी। इसके उपरांत कार्यपालक निदेशक मयोदय द्वारा एक अच्छे नेटवर्क को तैयार करने एवं ग्राम में युवाओं को ग्राम विकास पर्यावरण संरक्षण शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार विषयों पर आगे आकर काम करने हेतु अपना उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से नीलम तिवारी एवं परामर्शदाता विनोद विश्वकर्मा वंदना तिवारी अटल भूजल विशेषज्ञ राहुल दुबे सेक्टर की समितियां के अध्यक्ष सचिव और गठेवरा सरपंच ठाकुरदास पटेल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here