
टीकमगढ़। कांग्रेस नेत्री श्रीमती डॉ श्वेता अहिरवार पर प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए उन्हें टीकमगढ़ जिला महिला कांग्रेस का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा की अनुशंसा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने जिले में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा नेत्री श्रीमती डॉ श्वेता अहिरवार को महिला कांग्रेस का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमती डॉक्टर श्वेता अहिरवार की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं। बधाई देने वालों में विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा रानी गौर, पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक, सुरेन्द्र सिंह गौर दद्दा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रवींद्र सिंह गौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, गौरव शर्मा, लक्ष्मण रैकवार, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम जायसवाल, डॉक्टर इसरार, अभय भदौरा, जब्बार खान सहित कई नाम शामिल है।








