
नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झींझन गांव में तेज आंधी ने एक दुखद हादसे को अंजाम दिया। बताया गया है कि यहां 70 वर्षीय गिरजा बाई यादव की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब गिरजाबाई अपने घर की छत पर सो रही थीं। परिवार में शादी के चलते सभी लोग छत पर सो रहे थे। तेज हवा के कारण वह नीचे उतरने के लिए खड़ी हुईं, तभी हवा के झोंके से असंतुलित होकर छत से गिर गईं। परिजन सुनील यादव ने बताया कि उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे से शादी के घर में मातम छा गया।तेज आंधी और बारिश से प्रभावित हुआ जनजीवनछतरपुर शहर में बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शहर में शनि मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे देर रात से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से रात भर मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पेड़ के गिरने से बिजली के तार जमीन पर बिखर गए हैं, जिससे इलाके में खतरे की स्थिति बनी रही। यदि नगर पालिका ने समय प








