
छतरपुर। ईशानगर थाना पुलिस द्वारा कुछ समय पहले क्षेत्र के कुर्रा रोड पर बोलेरो कार से शराब तस्करी कर रहे आरोपी अमरदीप राय को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बोलेरो कार सहित 90 लीटर अवैध शराब जप्त की थी। इसी दौरान एक आरोपी हाशिम खान फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने हाशिम खान की गिरफ्तारी पर 5000 के इनाम की उद्घोषणा भी की थी। सोमवार को ईशानगर पुलिस ने हाशिम पुत्र बाबू खान निवासी ईशानगर को गिरफ्तार कर लिया है। हाशिम खान अवैध शराब के 8 अपराधों में पहले से लिप्त है।









