
।छतरपुर। मंगलवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुड़े रहे।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 94 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर ने दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति,






