Home डेली न्यूज़ कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

75
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कोतवाली पुलिस को बीती शाम के भ्रमण के दौरान फोरलेन पर प्रकाश ढाबा के पास एक युवक के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक की तलाशी ली तो उसके पास 12 बोर देशी कट्टा मिला। कट्टा जप्त कर उसे अभिरक्षा में लिया गया और पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना नाम नीरज पुत्र भूपति उपाध्याय निवासी ग्राम खड्डी थाना गौरिहार हाल निवास देरी रोड छतरपुर बताया। नीरज के विरुद्ध विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here