Home डेली न्यूज़ पूल-ए से फाइनल में पहुंची कानपुर

पूल-ए से फाइनल में पहुंची कानपुर

72
0
Jeevan Ayurveda

बनारस ने जीता पूल-बी का पहला मैच

नौगांव। मेला महोत्सव के तहत चल रहे अखिल भारतीय अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पूल-ए का सेमीफाइनल तथा पूल-बी का पहला मैच खेला गया। सेमीफाइनल कानपुर और नोएडा के मध्य हुआ, जबकि पूल-बी का पहला मैच बनारस और गाजियाबाद के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में कानपुर ने जीत हासिल की है, जबकि पूल-बी का पहला मैच बनारस ने अपने नाम किया।सेमीफाइनल में टॉस जीतकर कानपुर ने बल्लेबाजी के लिए नोएडा को आमंत्रित किया। नोएडा ने निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए। इस पारी में अभय चौहान ने 39, सचिन ने 34 और शिवम ने 25 रनों की पारी खेली। कानपुर के गेंदबाज रहमान ने दो तथा मनिंदर और शिवम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में कानपुर की शुरुआत खराब रही, मात्र 16 रन पर 4 विकेट होने के बाद मैच ऐसे लगा कि नोएडा एक तरफ मैच जीत जाएगी, लेकिन इसके बाद रहमान खान और दिव्यांशु की सूझबूझ भरी परी से 19 वें ओवर में कानपुर ने मैच जीत लिया। कानपुर की ओर से रहमान 73 रन बनाकर नॉट आउट रहे जबिक दिव्यांशु 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। सेमीफाइनल मैच में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन अंत में कानपुर ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कानपुर की जीत का प्रमुख कारण नोएडा की खराब फील्डिंग रही। वहीं पूल-बी के पहले मैच में बनारस ने निर्धारित 15 ओवर 4 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। इस पारी में दीपक ने 36, संतराम ने 36 और निखिल प्रताप ने 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम ने शुरुआत में कुछ अच्छे स्टॉक खेले, जिससे लगा कि गाजियाबाद मैच जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बनारस की धारदार गेंदबाजी के सामने गाजियाबाद 15 ओवर में 140 रन ही बना सकी। आज बुधवार को पूल-बी का दूसरा मैच चंडीगढ़ और लखनऊ के मध्य तथा दूसरा मैच नौगांव और बनारस के मध्य होगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here