
छतरपुर। जिले के अलग-अलग थाना में दर्ज प्रकरणों में फरार चल रहे करीब आधा दर्जन अपराधियों पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गौरिहार थाना में दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र तिवारी पिता दीनदयाल निवासी ग्राम गहबरा, सिविल लाइन थाना में दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार जगन उर्फ जगजीवन अहिरवार पिता गोरेलाल निवासी सेंधपा थाना बड़ामलहरा, कोतवाली थाना में दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार दीपक उर्फ बाहुबली साहू पिता राकेश साहू निवासी ईसानगर, लवकुशनगर थाना के गृह भेदन एवं मारपीट के प्रकरण में फरा आरोपी राजा भैया केवट पिता किलकोटी केवट निवासी पंचमनगर थाना चंदला और थाना बक्सवाहा में दर्ज हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार कमल लोधी निवासी ग्राम मड़देवरा की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जबकि बमीठा थाना में दर्ज हत्या के प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।इन इनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तारवहीं दूसरी ओर गौरिहार पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के प्रकरण में फरार चल रहे 7000 के इनामी आरोपी पंकज शुक्ला और गुड़िया शुक्ला निवासी ग्राम गहबरा को, बड़ामलहरा पुलिस ने 8000 के इनामी 3 आरोपी छोटू लोधी, अरुण लोधी औश्र मुकेश चौबे निवासी ग्राम दरगंवा को, बक्सवाहा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 5000 के इनामी आरोपी अनुज उर्फ कन्हैया पटेल निवासी ग्राम फुटेरा थाना बटियागढ़ जिला दमोह, चार पहिया वाहन चोरी के मामले में फरार 5000 की इनामी आरोपी रत्नेश उर्फ बटलर यादव और हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5000 के इनामी आरोपी बबलू लोधी निवासी मड़देवरा को गिरफ्तार करने कीक कार्रवाई की है।








