
छतरपुर। रविवार को समाजसेवी संस्था संगम सेवालय द्वारा किशनगढ़ क्षेत्र के आदिवासी ग्राम नागदा में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म वस्त्रों का वितरण किया। संस्था द्वारा बच्चों को स्वेटर, पैंट, शर्ट और जूते प्रदान किए गए, वहीं बुजुर्गों को स्वेटर और कोट वितरित किए गए। इसके साथ ही महिलाओं के बीच साड़ी और शॉल का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए विशेष गर्म कपड़े भी दिए गए। कार्यक्रम में संगम सेवालय की विनीता अवस्थी, अंजू अवस्थी, नम्रता राजपूत, राघव अवस्थी, सोनू तोमर, सरिता चौबे, प्रमोद रैकवार, गौतम विश्वकर्मा और आकाश रैकवार उपस्थित रहे। संगम सेवालय की संचालिका अंजू अवस्थी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना था। संस्था ने समाज के सभी सक्षम लोगों से अपील की कि वे ऐसे मानवीय कार्यों में योगदान दें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।








