Home डेली न्यूज़ एसपी बोले- आप फोन पर अपराध की सूचना दें, हम कार्रवाई करेंगे

एसपी बोले- आप फोन पर अपराध की सूचना दें, हम कार्रवाई करेंगे

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टौरिया मोहल्ला पहुंचकर वार्डवासियों से जनसंवाद करते हुए कहा कि, यदि आपके आसपास किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि या अपराध हो रहा है तो आप फोन पर हमें सूचना दें, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, नशीली दवाओं, अवैध हथियार सहित अन्य प्रकार की अपराधिक गतिविधियों की गुप्त सूचना देने के लिए वार्डवासियों के साथ अपने निजी मोबाइल नंबर सहित कंट्रोल रूम, सिटी कोतवाली थाना टीआई, सीएसपी और बीट प्रभारी का मोबाइल नंबर नंबर सार्वजनिक किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपके द्वारा भेजी गई सूचना के बाद की जाने वाली कार्रवाई में आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधी को पकडऩे में पुलिस को आमजन की सहायता आवश्यक है। श्री जैन ने यह भी बताया कि उक्त जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर लोगों को इसी प्रकार से जागरुक किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here