Home डेली न्यूज़ जन शिक्षण संस्थान असाक्षरों को साक्षर करके कौशल विकास केंद्र से जोड़ेंगे

जन शिक्षण संस्थान असाक्षरों को साक्षर करके कौशल विकास केंद्र से जोड़ेंगे

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जन शिक्षण संस्थान छतरपुर द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र कुमार निगम, सांख्यिकी अधिकारी एन. के. मौर्या, संस्थान के निदेशक अतीन्द्र मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को अक्षर साथी के रूप में जुड़कर अपने-अपने क्षेत्र में असाक्षरों को साक्षर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उल्लास कार्यक्रम में अक्षर साथी के रूप में जुडऩे एवं निल्प ऐप के संबंध में अक्षर साथी के रूप में जुडऩे एवं सर्वे कार्य पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उल्लास साक्षरता परीक्षा के प्रश्न पत्र वितरण किया गया।इसके अलावा संस्थान द्वारा संचालित समस्त कौशल विकास केंद्र को साक्षरता सह कौशल विकास केंद्र के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट अक्षर साथी के रूप में कार्य करने वाले प्रशिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करने की भी बात कही गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों का आपसी संवाद कराया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here