Home डेली न्यूज़ तिरुपति बालाजी के बाद छतरपुर में भी चर्बी युक्त घी की आशंका

तिरुपति बालाजी के बाद छतरपुर में भी चर्बी युक्त घी की आशंका

86
0
Jeevan Ayurveda

ग्राहकों की शिकायत पर खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, प्रारंभिक जांच में सैंपल हुए फेल

छतरपुर। सनातन प्रेमियों की आस्था केक केन्द्र तिरुपति बालाजी मंदिर में चर्बी युक्त घी पाए जाने के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, साथ ही लोग सचेत भी हो गए हैं। छतरपुर शहर की एक दूध डेयरी पर भी इसी तरह की घी बेचे जाने का संदेह होने के बाद ग्राहकों ने खाद्य विभाग से इसकी शिकायत की, जिसके बाद विभाग ने मंगलवार को डेयरी से सैंपल लिए हैं। बताया गया है कि प्रारंभिक जांच में यह सैंपल फेल हुए हैं।खाद्य विभाग के खाद्य निरीक्षक वेद प्रकाश चौबे ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक महापंचायत के पदाधिकारियों द्वारा विभाग को सूचना दी गई थी कि महोबा रोड पर चर्च के पास संचालित रामजी दूध डेयरी पर मिलावटी घी का विक्रय किया जा रहा है और आशंका है कि तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह यहां भी चर्बी युक्त घी ग्राहकों को दिया जा रहा है। उक्त शिकायत के साथ अखिल भारतीय ग्राहक महापंचायत के पदाधिकारियों द्वारा डेयरी से खरीदे गए घी का सैंपल भी विभाग को दिया गया था, जिसका मोबाइल वैन से प्रारंभिक परीक्षण किया गया। इस जांच में घी के सैंपल फेल हुए हैं, जिसके बाद मंगलवार को विभाग की टीम ने रामजी दूध-डेयरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए यहां बेचे जा रहे घी सहित अन्य सामग्री के सैंपल लिए हैं। श्री चौबे ने बताया कि आज दुकान से लिए गए सैंपल की स्टेट लेवल जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि घी में क्या मिलाया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here