
लवकुशनगर। नगर परिषद के शासकीय नलों से इस समय गंदा पानी आ रहा है। यह पानी नगर के समीप बनी उर्मिल नदी से फिल्टर होकर आता है फिर भी इस समय पानी पीला और गंदा आ रहा है। लाखों रुपए खराब खर्च करने के बाद नगर परिषद अभी तक साफ पानी नहीं दे सका बीच-बीच में भी यह पानी कभी-कभी गंदा आता रहता है लेकिन अभी इस समय नलों से गंदा पानी आ रहा है और एक प्रतिशत भी यह पानी ऐसा नहीं लग रहा है कि फिल्टर होकर उर्मिल नदी से आ रहा हो। इस पानी को यदि लगातार पिया जाए तो आदमी बीमार हो सकता है। प्रत्येक महीने आम आदमी इन नलों का बिल भुगतान भी करता है बिल भुगतान करने के बाद भी नगर की जनता को शुद्ध व साफ पानी नहीं मिल रहा है लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।









