Home डेली न्यूज़ किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

81
0
Jeevan Ayurveda

फसलों के दाम बढ़ाने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिले में ट्रेक्टर रैली निकालकर किसानों की फसलों का उचित दाम देने एवं अतिवर्षा के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग के साथ ही केन्द्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी कहने वाले भाजपा नेताओं पर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि वर्मा ने बताया कि मोदी की गारंटी और फ़लाने की गारंटी पर मध्य प्रदेश की जनता और किसानों से वोट लिए थे। आज वह गारंटी किसानों की आफत बन गई है। सरकार बनते ही फसलों के उचित दाम देने का वादा किया था। धान की कीमत और सोयाबीन का 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। सरकार उन वादों से मुकर गई है। किसानों की छाती पर गोली और पेट पर लात मारने का काम सरकार कर रही है। सरकार दोहरे चरित्र पर आ गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री मध्य प्रदेश से आते हैं और तमाम राज्यों का दौरा कर लंबी-लंबी बातें करते हैं लेकिन मप्र के किसानों की तरफ देखना, सुनना भी नहीं चाहते। आज प्रदेश का किसान आक्रोशित है। अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार को ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। इसी के चलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में आज यह ट्रेक्टर रैली निकाली गई है जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि सोयी हुई सरकार होश में आए और फसलों का जो नुकसान हुआ है उसका उचित मुआवजा देने का काम करें, नहीं तो केंद्रीय कृषि मंत्री को मध्य प्रदेश तो क्या छतरपुर मैं भी घुसने नहीं दिया जाएगा।किसान यात्रा की प्रभारी किरन अहिरवार ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली गई है जिसमें जिले की सभी विधानसभाओं के लोगों ने ट्रैक्टर रैली निकली है। इस टे्रक्टर रैली में कांग्रेस के नेता और किसान भाई शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन दिया है। इस ट्रेक्टर रैली का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं किसान भाई बहुत परेशान है एक तो प्रकृति की मार से, दूसरा सरकार उनको फसलों के सही दाम नहीं दे रही है। बीजों के भाव बढ़ते जा रहे हैं खाद का रेट भी बढ़ाता जा रहा है। इस तरह से बहुत सी समस्याओं से हमारे किसान भाई जूझ रहे हैं, उनकी लड़ाई हम लोग आज यहां लड़ रहे हैं अगर हमारी मांग पूरी नहीं तो हुई तो अभी तो यह एक ट्रेलर था, आगे एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा।वहीं ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की है कि केन्द्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उप्र के राज्यमंत्री रघुराज सिंह दोनों भाजपा नेताओं के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है। रैली के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष लखनलाल पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, लोकेन्द्र वर्मा, सियाराम रावत सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here