
पिछले दो दिनों से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में चल रही जुबानी जंग को लेकर जब भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम से बात की गई तो उन्होंने अंतर्कलह की बात से इंकार करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के विचार अलग हो सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उनके बीच मनभेद है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर उन्हें अधिक बोलने की जरूरत नहीं है, सभी लोग वैचारिक रूप से स्वतंत्र हैं और सभी अपनी बात रख सकते हैं, फिलहाल हमारा ध्यान सदस्यता अभियान पर केन्द्रित है।








