
बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत मैलवार-गांधीनगर के बीच गत रोज पन्ना डीएफओ रिपुदमन सिंह की शासकीय बोलेरो कार असंतुलित होकर पलट गई, जिसके चलते डीएफओ और उनका रामअवतार मिश्रा घायल हो गए। बताया गया है कि पन्ना डीएफओ रिपुदमन सिंह भोपाल से वापिस पन्ना जा रहे थे, इसी दौरान मैलवार-गांधीनगर के बीच मुख्य सड़क पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार आलोक जैन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलो को सीएचसी बड़ामलहरा भेजा, जहाँ दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया।






