Home डेली न्यूज़ असाटी समाज की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

असाटी समाज की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

101
0
Jeevan Ayurveda

महिलाओं और बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिताएं

ईशानगर। सोमवार को कस्बे के गढ़ी के हनुमान मंदिर में असाटी समाज के महिला मंडल ने हरियाली तीज मिलन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं असाटी समाज द्वारा निरंतर दो वर्षों से हर माह की एकादशी को किसी एक असाटी परिवार के घर आयोजित किए जाने वाले अखंड रामायण के पाठ की श्रंखला का संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और भंडारे के साथ समापन हुआ।हरियाली तीज मिलन उत्सव में समाज के वरिष्ठजनों ने पौणरोपण किया, वहीं बच्चों एवं महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़, चूड़ी निकाल सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। चूड़ी प्रतियोगिता में पहला स्थान श्रीमती मुन्नी असाटी, दूसरा सरोज असाटी व तीसरा स्थान पल्लवी असाटी ने प्राप्त किया। वहीं बच्चों की वॉल प्रतियोगिता में पहला स्थान समृद्धि असाटी, दूसरा हरिओम असाटी और तीसरा स्थान सोनम असाटी ने प्राप्त किया। इसी तरह कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती वंदना असाटी, दूसरे स्थान पर श्रीमती पल्लवी असाटी ने प्राप्त किया। विजेता और विजेता प्रतिभागियों को अंत में पुरस्कृत किया गया। असाटी महिला मंडल ने महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता असाटी को पुष्पहार व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। असाटी समाज महिला मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि समाज के प्रत्येक घर मे धार्मिक अनुष्ठान पहले की तरह निरन्तर जारी रहेंगे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here