
सकारात्मक बदलाव में सहयोगी अल्पविराम अब सबडिवीजन स्तर पर भी: पुलिस अधीक्षक अगम जैनकहीं हम सुविधा संपन्न दुखी दरिद्र तो नहीं है:लखन लाल असाटी
छतरपुर। जिले में तैनात महिला पुलिस बल के साथ सोमवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा किया गया, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रतिभागियों से कार्यक्रम का फीडबैक लिया और कहा कि परिवार और कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव के लिए अल्पविराम कार्यक्रम महत्वपूर्ण है अब इसे सबडिवीजन स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, जिससे कि जिला पुलिस बल के सभी अधिकारी कर्मचारी इसका लाभ ले सके 7 आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति लखनलाल असाटी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि अभी खुद में जांच परख करने की आवश्यकता है कहीं हम सुविधा संपन्न दुखी दरिद्र तो नहीं हैं? कार्यक्रम में आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर श्रीमती आशा असाटी, आनंदम सहयोगी शिवनारायण पटेल, एडिशनल पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एडीपीओ केके गौतम, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, सहित लगभग 150 महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।प्रतिभागियों ने कहा कि पहली बार उनका ध्यान अपने सेल्फ और शरीर की ओर गया है, वह अपनी आवश्यकताओं का आकलन कर पाए हैं, उन्हें यह भी समझ बनी है कि सुविधा की आवश्यकता होने के बावजूद संबंध का होना और भी अधिक जरूरी है, पर परिवार और समाज में हम संबंध पर बातचीत कम सुविधा संग्रहण पर अधिक कर रहे हैं, उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पहली पीढ़ी कम सुविधा होने की बावजूद हमसे अधिक सुखी थी, सुविधा जुटाने की होड़ में हम संबंधों को भूल गए हैं और किसी का भी शोषण करने तैयार हैं, इसीलिए सही समझ की आवश्यकता और भी अधिक जरूरी है जो हमें पशु चेतना से मानव चेतना की यात्रा कराती है।अंकित भदोरिया ने कहा कि जीवन में संबंधों का महत्व समझा, सपना साहू ने कहा कि उन्हें पहली बार मैं और शरीर इन दो रियलिटीस् को समझने का अनुभव हुआ, रीना पटेल, तबस्सुम खान, विनय प्रजापति, प्रज्ञा शुक्ला, कल्पना अहिरवार, प्राची सिंह, लवली, ज्योति अहिरवार, मोहिनी अहिरवार, रचना रावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए, लखन लाल असाटी, आशा असाटी, शिवनारायण पटेल ने कुछ भौतिक गतिविधियों और वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रतिभागियों को खुद की योग्यता, क्षमता का आकलन करने तथा उनके अंदर चल रहे इच्छा, विचार, आशा को देख पाने में मदद करने का प्रयास किया।









