Home डेली न्यूज़ जबरन काट डाले डेढ़ दर्जन से अधिक हरे-भरे वृक्ष

जबरन काट डाले डेढ़ दर्जन से अधिक हरे-भरे वृक्ष

39
0
Jeevan Ayurveda

किसान ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत

छतरपुर। महाराजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नाथपुर के एक किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर शिकायत की है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर लगे डेढ़ दर्जन से अधिक हरे-भरे वृक्ष काट दिए हैं। किसान के मुताबिक उसने महाराजपुर के अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।किसान भागचंद कुशवाहा ने बताया कि गांव का बाला, बुद्धा और बाबूलाल कुशवाहा उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत रखता है, जिसका विवाद काफी दिनों से चल रहा है। पिछले दिनों उक्त लोगों ने मिलकर उसकी जमीन पर लगे 20 से अधिक हरे-भरे वृक्ष काट दिए हैं। भागचंद्र के मुताबिक उसने महाराजपुर थाना सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन किसी ने शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया है, जबकि मौके पर आज भी कटे हुए वृक्ष पड़े हुए हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर भागचंद ने कार्रवाई कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here