Home डेली न्यूज़ बीमारी से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, मौत

बीमारी से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, मौत

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देरी निवासी 20 वर्षीय युवती द्वारा बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। देरी निवासी सागर नामदेव ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहिन छाया नामदेव पिछले दो-तीन माह से बीमार थी और उसका लगातार इलाज चल रहा था। बीमारी से जूझ रही छाया पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से प्रताडि़त थी जिसके चलते शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार को जिला अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here