Home डेली न्यूज़ अवैध शराब एवं अवैध हथियारों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब एवं अवैध हथियारों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षकअगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में निरी. अरविंद कुमार कुजूर थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा गठित कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर ग्रामीण बैंक के पास विश्वनाथ कालोनी में आरोपी नफीस नट पिता ग्यासी नट, उम्र 32 वर्ष निवासी बजाज एजेंसी के पास नौगाव रोड छतरपुर के कब्जे से अवैध रूप से विक्री हेतु रखे हुये 07 पेटी प्रिंस लेमन कंपनी की देशी शराब कीमत 28 हजार रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में धारा-34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 कोतवाली पुलिस टीम ने बीट भ्रमण के दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पशु अस्पताल के पास दबिश देकर आरोपी अभिषेक उर्फ पूते अनुरागी पिता राकेश अनुरागी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम के पीछे महोबा रोड छतरपुर के कब्जे से अवैध रूप से लिये हुये पाये जाने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस कीमत करीबन 5200/- रूपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में धारा-25/27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार टौरिया मोहल्ला छतरपुर में पानी की टंकी के पास आरोपी नदीम उर्फ नद्दू अँसारी पिता इमामी अंसारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी टौरिया मोहल्ला छतरपुर को अपराध करने की नियत से लोहे का धारदार फरसा लिये हुये घूंमते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से फरसा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में धारा-25(1-बी)(बी) आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here