Home डेली न्यूज़ खजुराहो क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में छतरपुर ने देवेन्द्रनगर को 104...

खजुराहो क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में छतरपुर ने देवेन्द्रनगर को 104 रनों से हराया

37
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर विधायक ने प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को किया पुरुष्कृत

खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के मेला ग्राउंड में खजुराहो यूथ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला छतरपुर क्रिकेट टीम तथा देवेन्द्रनगर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें छतरपुर की टीम ने टॉस जीतकर 223 रनों का स्कोर बनाया जवाब में देवेंद्रनगर की क्रिकेट टीम केवल 119 रनों पर सिमट गई और छतरपुर की टीम ने 104 रनों से मैच जीतकर टूर्नामेंट जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पटैरिया ने खिलाडिय़ों को पुरुष्कार वितरण करते हुए कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ युवा अन्य खेलों में भी रुचि बनाएं और दूसरों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। खेल हमारे लिए स्वस्थ जीवन का अहम हिस्सा हैं इससे शरीर के साथ तन-मन और दिमाक भी सक्रिय रहता है जो मानव जीवन में समग्र विकास के लिए जरूरी है, वे हरसंभव खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि खजुराहो में फिर क्रिकेट का नाइट टूर्नामेंट आयोजित होगा। उन्होंने आयोजन समिति को 31 हजार रुपए की राशि का सहयोग दिया और आनेवाले समय में और सहयोग के लिए आश्वस्त किया। प्रतियोगिता में मेन ऑफ द सीरीज पुरुष्कार के रूप में 32 इंची एल.ई.डी.कलर टी.वी. अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से पत्रकार आनंद अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष-गौरव सिंह विक्की बघेल, नपाध्यक्ष अरुण पप्पू अवस्थी, भैयाजी अचनार, शैलेन्द्र प्रताप यादव, संदीप अग्रवाल, प्रहलाद अवस्थी ने विधायक के साथ अन्य पुरुष्कार वितरित किये गए। इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here